दिनांक 07 मई 2026 कोनवीन शासकीय महाविद्यालय,जेवरतला के वनस्पति विज्ञान विभाग मेंनिर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत पीयर टीचिंग कार्यक्रम का आयोजन कियागया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में विषय की गहन समझ, संवादक कौशल तथा सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावादेने हेतु समय-समय पर संचालित किया जाता है।उक्त सत्र में बी.एससी. चतुर्थसेमेस्टर के छात्र एवेन्द्र सिंह को “Fungi” विषय पर शिक्षण प्रस्तुत करने हेतु नामित किया गया। छात्र द्वारा यहकक्षा बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई। व्याख्यान के दौरान छात्र ने कवक (Fungi) की सामान्य विशेषताएँ, वर्गीकरण, संरचनात्मकविविधता, पोषण प्रकार, प्रजनन विधियाँ तथा पर्यावरणीय एवं आर्थिक महत्व जैसे प्रमुख बिंदुओंको वैज्ञानिक एवं स्पष्ट तरीके से समझाया। प्रस्तुतीकरण सुव्यवस्थित, क्रमबद्ध तथा विभागीय पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा, जिससे विद्यार्थियों को विषय-वस्तु का सुस्पष्टएवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।सत्र के अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गएप्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान धैर्यपूर्वक एवं शैक्षणिक दृष्टि से किया गया, जिससे कक्षा का वातावरण संवादपूर्ण एवंज्ञान-वर्धक बना रहा।यह संपूर्ण शिक्षण-सत्र हरीश कुमार, अतिथि व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान) कीउपस्थिति तथा निरीक्षण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।