आज दिनांक 08-05-2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला के रसायन विभाग में पीयर टीचिंग का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया I इस कार्यक्रम बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर कि छात्रा हेमानी के द्वारा बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर में पियर टीचिंग किया गया Iइस कार्यक्रम को करने के पीछे का उद्दयेश्य विद्यार्थियों के बीच सहयोग , सक्रिय भागीदारी और गहन समझ को बढ़ाना है यह छात्रों को संचार कौशल विकसित करने तथा आत्मविश्वास प्राप्त करने में मदद करता है I कार्यक्रम में सर्वप्रथम बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर कि छात्रा हेमानी के द्वारा एल्डिहाइड तथा कीटोन टॉपिक के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण NAME REACTION जैसे एल्डोल सघनन, केनिज़रो अभिक्रिया, पर्किन अभिक्रिया, नोवेनजल अभिक्रिया ,क्लेमेन्सन अभिक्रिया , वुल्फकिशनर अभिक्रिया (क्रियाविधि के साथ ) बी. एस. सी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को समझाया गया I इसके पश्चात विद्यार्थियों के द्वारा टॉपिक से सम्बंधित डाउट क्लियर किया गया I सम्पूर्ण कार्यक्रम रूही चन्दाने ( रसायन विभाग)कि उपस्थिति में संपन्न हुआ I