आज दिनांक 12/01/2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी के निर्देशन में तथा सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह के मार्गदर्शन में वनस्पति विज्ञान विभाग, द्वारा अतिथि व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री किशोर कुमार टंडन (सहायक प्राध्यापक)शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा छ.ग., मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुए।श्री टंडन जी ने टिश्यू कल्चर की तकनीक, इसके सिद्धांत, महत्त्व, उपयोगिता तथा पौधों के संरक्षण एवं उन्नत किस्मों के विकास में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश कुमार बघेल के द्वारा किया गया। विभाग द्वारा इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों को आगे भी निरंतर आयोजित किए जाने की योजना व्यक्त की गई।यह अतिथि व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।