नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद में आज दिन 12/1/2026 दिन सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग से श्रीमती पुष्पलता जैन के द्वारा करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं का होना अत्यंत जरूरी है बताया। हिंदी विभाग से श्री सुमित कुजूर ने स्वामी विवेकानंद जी शिकागो सम्मेलन पर उसकी महत्वपूर्ण योगदान को विस्तार करते हुए युवाओं की राष्ट्रीय निर्माण में आवश्यकता को उजागर किया। राजनीति विभाग से श्री मृगेन्द्र राणा सर ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद की नेतृत्व क्षमता को बल देते हुए छात्र छात्राओं को भविष्य में राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की बात की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी उसके महत्वपूर्ण योगदान पर भाषण दिया गया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।