आज नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला बालोद में दिनांक 16/12/2025 को विजय दिवस का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम संस्था प्रमुख डॉ यासर कुरेशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि ठाकुर सर (सहायक अध्यापक प्राणी शास्त्र) के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम को अभिनय मेश्राम( अतिथि व्याख्याता इतिहास) द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक गण उपस्थित रहे यह दिवस सेना के वीर जवानों के साहस और पराक्रम की पराकाष्ठा का प्रतीक है । 1971 में आज ही के दिन सेवा के वीर जवानों नैना केवल दुश्मनों के हौसले परास्त कर तिरंगे को शान से लहराया, बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर ऐतिहासिक बदलाव किया ।