आज नवीन शासकीय माहाविद्यालय जेवरतला में माहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी सर के मार्गदर्शन एवं श्री नरहरि सिंह ठाकुर सर के सार्थकता में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग से श्री सुमित कुजूर के द्वारा किया गया। तत्पश्चात राजनीति विभाग से श्री मृगेंद्र राणा सर एवं वनस्पति विभाग से श्री हरीश बघेल सर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के पहचान की ताकत पर तथा विकास पर छात्र -छात्राओं को उद्बोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंग्रेजी विभाग से पुष्पलता जैन मैम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की महत्ता बताते हुए कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों/अधिकारियों एवं छात्र - छात्राओं का ससम्मान आभार व्यक्त किया गया।