महाविद्यालय में दिनांक 10 नवम्बर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय लेखा दिवस के अवसर परविद्यार्थियों में लेखा विषय के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करने के उद्देश्यसे पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काआयोजन वाणिज्य विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता मेंविद्यार्थियों ने लेखांकन के महत्व, पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन एवं आधुनिक लेखा प्रणाली जैसेविषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। वहीं क्विज प्रतियोगिता केमाध्यम से विद्यार्थियों के लेखा संबंधी ज्ञान, तर्कशक्ति एवं त्वरित निर्णय क्षमता का परीक्षणकिया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागलिया। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायकमंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आयोजन से विद्यार्थियों में लेखा विषयके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ तथा शैक्षणिक वातावरण को प्रोत्साहनमिला। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।