आजदिनांक 23 दिसंबर 2025 कोनवीन शासकीय महाविद्यालय,जेवरतला में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजनप्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के कुशल निर्देशन में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वाराकिया गया। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी कीजयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों के योगदानका सम्मान करना तथा विद्यार्थियों में कृषि एवं ग्रामीण विकास के महत्व के प्रतिजागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर श्री हरीश कुमार, अतिथि व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान), ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान देश की कृषि व्यवस्था कीआधारशिला हैं। उन्होंने वैज्ञानिक खेती, उन्नतबीजों के उपयोग, मृदा संरक्षण तथा जल प्रबंधन की आवश्यकता परविशेष बल दिया। साथ ही यह भी बताया कि वनस्पति विज्ञान का ज्ञान व्यवहार में लाकरकृषि को अधिक टिकाऊ, वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाया जा सकताहै।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा किसानों कीसमस्याओं, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और सरकार की कृषियोजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में यह संदेश दिया गया कि किसान न केवलखाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्किराष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सभी ने किसानों केसम्मान, अधिकारों की रक्षा तथा कृषि के सतत औरवैज्ञानिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्णवातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।