आज दिनांक 22.12.2025 को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में गणित विभाग द्वारा, राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को मनाया जाता है । यह कार्यक्रम श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन केउपलक्ष में मनाया जाता है भारत सरकार ने दिसंबर 2011 में औपचारिक रूप से 22दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। यह निर्णय श्रीनिवास रामानुजन केअसाधारण गणितीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया था।