महाविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वनस्पति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश कुमार बघेल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Ayurveda for People and Planet” का अर्थ बताते हुए आयुर्वेद के सिद्धांतों तथा इसके पर्यावरणीय और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने अपने संबोधन में आयुर्वेद के दैनिक जीवन में महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने से न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य सुधरता है बल्कि यह प्रकृति के संतुलन को भी बनाए रखता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आयुर्वेद से संबंधित विचार प्रस्तुत किए और आयुर्वेदिक औषधियों एवं औषधीय पौधों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में आयुर्वेदिक पद्धतियों को अपनाकर स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में योगदान देंगे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। यह दिवस विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।