आज दिनांक 02/12/2025 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता की भावना के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ यासर कुरैशी के निर्देशन में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों तथा महाविद्यालय परिवार को प्रदूषण के स्रोतों, उनके दुष्परिणामों तथा निवारण के उपायों के प्रति जागरूक करना था। सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह नें प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं तथा मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर इसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने सभी को यह संदेश दिया कि प्रदूषण रोकथाम केवल सरकारी नीतियों का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है। वनस्पति विज्ञान विभाग अतिथि व्याख्याता ने छात्रों को वायु, जल, मृदा एवं ध्वनि प्रदूषण के वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने यह भी समझाया कि आधुनिक औद्योगिक गतिविधियों तथा दैनिक जीवन की आदतों से प्रदूषण कैसे बढ़ रहा है और इसे कम करने के लिए कौन-कौन से व्यवहारिक उपाय अपनाए जा सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में पौधों की भूमिका के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने शपथ ली कि वे अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करेंगे, जिससे पर्यावरण की शुद्धता एवं संरक्षण को बढ़ावा मिले।इस प्रकार, राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस महाविद्यालय में सफलतापूर्वक एवं सार्थक रूप से मनाया गया।