आज दिनांक 16/09/2025 को महाविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन वनस्पति विज्ञान तथा रसायन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में ओजोन परत के महत्व, उसके संरक्षण तथा मानव जीवन एवं पर्यावरण पर उसके प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था । सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के वैज्ञानिक पहलुओं एवं इसके संरक्षण से संबंधित मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की जानकारी दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में ओजोन परत के क्षरण से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण हेतु वैश्विक प्रयासों की सराहना की, वनस्पति विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता श्री हरीश बघेल ने अपने संबोधन में ओजोन परत को बचाने के लिए दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ओजोन परत के संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। इसके पश्चात् रसायन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी कराया गया I कार्यक्रम में रसायन विभाग से रूही चन्दने मैंम तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर ,तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित थे ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की । इस प्रकार विश्व ओजोन दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।