आज दिनांक 15/12/2025 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजनवनस्पति विज्ञान तथा रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्यडॉ. यासर कुरैशी केनिर्देशन में किया गया। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर एक जागरूकताकार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऊर्जाके महत्व, उसके संरक्षण तथा नवीनीकृत एवं अनवीनीकृत ऊर्जास्रोतों के प्रति जागरूक करना था। आज के कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री नरहरि सिंहने कहा कि ऊर्जा संरक्षण वर्तमान समय की अत्यंत आवश्यकता है। ऊर्जा के विवेकपूर्णउपयोग से प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी बनाए रखा जासकता है। अतिथि व्याख्याता वनस्पति विज्ञान श्री हरीश कुमार तथा अतिथिव्याख्याता रसायन शास्त्र विभाग सुश्री रुही चंदाने ने ऊर्जासंरक्षण, नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों (सौर, पवन, जल आदि) एवं अनवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों (कोयला, पेट्रोलियम आदि) के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बी.एस.सी. तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारानाटक के माध्यम से नवीनीकृत एवं अनवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों का प्रभावशालीप्रस्तुतीकरण किया गया।