नवीनशासकीय महाविद्यालय, जेवरतला में दिनांक 27/08/2026 दिन- गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) परआधारित एक दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रमका उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मुख्य विशेषताओं, उद्देश्यों एवं इसके महत्व से अवगत कराना था।कार्यक्रम का शुभारंभमहाविद्यालय के प्राचार्य महोदय के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियोंको नवीन शिक्षा प्रणाली के अनुरूप स्वयं को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।इसकेपश्चात विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, जिनमेंराष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं जैसे बहुविषयक शिक्षा, कौशलविकास, लचीला पाठ्यक्रम, क्रेडिट आधारित प्रणाली एवं रोजगारोन्मुखशिक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि यहनीति उनके समग्र विकास में कैसे सहायक सिद्ध होगी और साथ में यह भी बताया गया की कौन से संकाय में (DSE,GE,VAC,SEC )का चयन कैसे और किस रूप में किया जाना है ।कार्यक्रम केदौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपने प्रश्नों के माध्यम सेजिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणएवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथकार्यक्रम का समापन किया गया। यह इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए अत्यंतज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।