29 अगस्त को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला में प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता एवं उपस्थिति रही।