दिनांक 11 मई 2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय, जेवरतला के वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय शिक्षण गतिविधियों के अंतर्गत पीयर टीचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहगतिविधि विद्यार्थियों में विषयगत दक्षता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा सहपाठी-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जाती है । निर्धारित तिथि को आयोजित सत्र में बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र रोहित भुनेश्वर निषाद ने “Culture Medium” विषयपर शिक्षण-प्रस्तुतीकरण किया। छात्र द्वारा प्रस्तुत विषय-वस्तु को वैज्ञानिक मानकों तथा विभागीय पाठ्यक्रम के अनुसार सुव्यवस्थित रूप से व्याख्यायित किया गया ।उन्होंने Culture Medium की परिभाषा, संरचना के घटक, विभिन्न प्रकार, तैयार करने की प्रक्रिया एवं सूक्ष्मजीवी संवर्धन में इसकी अनिवार्यता को क्रमबद्ध एवं स्पष्ट रूप से समझाया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों,शंकाओं एवं व्यावहारिक पहलुओं पर हुई चर्चा ने गतिविधि को और अधिक प्रभावी एवं सहभागिता पूर्ण बनाया। प्रस्तुतिकरण का समग्र स्तर शैक्षणिक एवं तकनीकी दृष्टि से प्रशंसनीय रहा।पूरी गतिविधि का आयोजन एवं पर्यवेक्षण हरीश कुमार, अतिथि व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान) की उपस्थिति में विभागीय निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।