आज दिनांक 11-05-2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला के वनस्पति विज्ञान विभाग में पीयर टीचिंग (Peer Teaching) कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा षष्ठनंदनी द्वारा अपने ही वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षण प्रस्तुत किया गया। पीयर टीचिंग आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सहयोगात्मक अधिगम, सक्रिय सहभागिता, तथा विषय-वस्तु की गहन समझ विकसित करना था। यह गतिविधि छात्रों में संचार कौशल, प्रस्तुतीकरण क्षमता तथा आत्मविश्वास बढ़ाने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होती है। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रा षष्ठनंदनी ने “वार्षिक वलय (Annual Ring)” विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने टॉपिक से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल एवं स्पष्ट रूप में समझाया, जिससे विद्यार्थियों को विषय की बेहतर समझ प्राप्त हुई।प्रस्तुतीकरण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और शंकाओं का समाधान भी किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कक्षा का वातावरण संवादात्मक एवं शिक्षण-उन्मुख बना रहा।पूरा कार्यक्रम हरीश कुमार (अतिथि व्याख्याता, वनस्पति विज्ञान) की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।