News and Media

ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था

नवीन शासकीय महाविद्यालय में प्रचार्य डॉ. यासर कुरैशी के निर्देशनमें प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म ऋतु के दौरान पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतुदाना-पानी की विशेष व्यवस्था की जाती है । इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण औरजीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा गर्मीके मौसम में चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की जा रही है। भीषण गर्मी केकारण पक्षियों को भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ता है, जिसेध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों परमिट्टी के पात्र (सकोरे) रखे गए हैं, जिनमें प्रतिदिनस्वच्छ पानी भरा जाता है। इसके साथ ही पक्षियों के लिए दाना भी रखा जा रहा है।विद्यार्थी नियमित रूप से इन पात्रों की सफाई और देखरेख कर रहे हैं, जिससेपक्षियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Rangoli competition (world aids day)
News
Vande Matram gayan
COLLEGE NEWS
राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला (छ. ग.) में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ।
COLLEGE NEWS
नवीन शासकीय महाविद्यालय जेवरतला परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि हमारे महाविद्यालय के छात्र मोनेश कुमार का चयन विश्वविद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु किया गया है। कबड्डी खेल में बहुत अधिक कंपटीशन होने के बावजूद मोनेश ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी छात्र का चयन खेल हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर हुआ है। जिसका श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी  व अतिथि क्रीड़ा अधिकारी डॉ. शिल्पा वैष्णव को जाता है। 
मैराथन, विविध खेलकूद प्रतियोगिता एवं रैली
महाविद्यालय जेवरतला में दिनांक 24/09/2025 को सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत मैराथन, विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं रैली  का सफल आयोजन किया गया।
महाविद्यालय गतिविधि
महाविद्यालय गतिविधि